Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Apr 2022 4:25 pm IST


पुष्प वर्षा के बीच हुआ गोल्ज्यू संदेश यात्रा का भव्य स्वागत


बागेश्वर:  श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा बुधवार को बागेश्वर पहुंची। लोगों ने भागीरथी पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर के बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और यहां से गोल्ज्यू रथ ढोल-नगाड़ों के साथ चंडिका मंदिर पहुंचा। यहां पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने गोल्ज्यू के दर्शन किए। बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ से यात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। देर शाम भागीरथी पहुंची। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गोलज्यू रथ बागनाथ मंदिर पहुंचा। संयोजक गणेश सिंह मर्तोलिया, अशोक लोहनी, भुवन कांडपाल ने बताया कि यात्रा धरती धार से प्रारंभ हुई। कांडा मंतोली के गोलू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंडलसेरा बायपास पर स्वागत किया गया। गोलज्यू डोला व ध्वज के साथ यात्रा बागनाथ मंदिर पहुंची। बागनाथ दर्शन के बाद यात्रा मां चंडिका मंदिर में पहुंच गई है। यहां रात को भजन-कीर्तन का आयोजन है। मां चंडिका मंदिर में भक्तों ने भंडारे का आयोजन भी किया है। यात्रा गुरुवार को सुबह छह बजे गरुड़ गोलू मंदिर को रवाना होगी। कौसानी होते हुए उदयपुर गोलू मंदिर को रवाना होगी।