Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Dec 2021 7:30 am IST


पुलिसकर्मी को ठगने वाला शातिर हाथरस से गिरफ्तार


पुलिसकर्मी को सस्ते दाम पर सामान उपलब्ध कराने का झांसा देकर 18 हजार रुपये ठगने वाले शातिर को नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने हाथरस से गिरफ्तार किया है। नेहरू कालोनी थाने की डिफेंस कालोनी पुलिस चौकी के प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि पुलिसकर्मी पवन शर्मा की कुछ माह पहले फेसबुक के माध्यम से आदित्य दीक्षित नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी।

आदित्य ने खुद को साफ्टवेयर इंजीनियर बताया। कहा कि वह उसे अमेजन कंपनी से 80 प्रतिशत सस्ते दाम में कोई भी सामान उपलब्ध करवा देगा। पुलिसकर्मी ने चार अगस्त को एक आई फोन-12 खरीदने की बात कही। इसके बदले उसने 18 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए और इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। इस मामले में नेहरू कालोनी थाने में पांच अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था।