Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Jan 2022 11:06 am IST


10 हेक्टेयर भूमि में मिश्रित वन स्थापित करने की पहल


पौड़ी: गढ़वाल केंद्रीय विवि के ग्रीन कैंपस और स्वस्थ शहर की अवधारणा को विश्वविद्यालय का हॉर्टीकल्चर इनिशिएटिव थू्र रेफोर्मिंग एक्टिविटी (चित्रा) प्रोग्राम के तहत बिड़ला परिसर के समीप वर्षों से बंजर पड़ी भूमि को विकसित किया जा रहा है।वर्तमान में नगर के आसपास पौधरोपण कर जंगल विकसित करने के लिए जमीन की भारी कमी होने की वजह से अगर विवि का यह प्रयास सफल हुआ, तो आने वाले दिनों में नगर के पास भी करीब 10 हेक्टेयर भूमि में एक मिश्रित वन भी स्थापित हो सकेगा। जो कि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का पर्यावरण के प्रति लगाव एवं शहर के दृष्टिकोण से चिंतन का परिणाम है। इस बंजर भूमि पर औषधीय पादपों के रोपण के साथ ही कम ऊंचाई पर उगाई जा सकने वाली सेब, आडू, अनार कंधारी आदि  फलदार पौधों के रोपण की तैयारी की जा रही है।