Read in App


• Sun, 7 Mar 2021 4:26 pm IST


जल्द हो सकता है मंत्रीमंडल में विस्तर: इन नामों पर लग सकती है मोहर



देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जारी असंतोष को लेकर भाजपा नेतृत्व बेहद गंभीर है। नेतृत्व की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने शनिवार को पार्टी उपाध्यक्ष रमन सिंह को बतौर पर्यवेक्षक देहरादून भेजकर स्थिति की जानकारी ली। हालाँकि अटकलों  को विराम लगाने के लिए जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार किया जा सकता है। प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। मंत्रिमंडल गठन के समय से ही मंत्रियों के दो पद खाली चल रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद मंत्रियों के खाली पदों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल सकते है। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी होगा। तीन नए चेहरों को शामिल करने में वरिष्ठता, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा। हलाकि इस मंत्री पद की इस रेस में उत्तराखंड के बीजेपी से वरिष्ठता का भी धयान रखा जायेगा।  मंत्रिमंडल के विस्तार के नामों को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गयी है।  जिसमे सिटींग सीट से विधायक हरबंस कपूर का नाम भी इस रेस में  सबसे आगे है। गणेश जोशी मसूरी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली  ,डीडीहाट  बिशन सिंह चौपाल ,विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान , खटीमा से विधायक विधायक पुष्कर सिंह धामी के साथ ही महेश सिंह नेगी द्वाराहाट से विधायक का नाम भी रेस में है हालाँकि महेश सिंह नेगी के नाम ने पिछले दिनों विवादों में  रहकर काफी सुखिया बटोरी है। हालात संभालने के लिए तीन से चार दिन के अंदर विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की चर्चा तेज़ है। सूत्रों का कहना है कि अगर विधायक दल की बैठक हुई तो इसका सीधा अर्थ है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन तय है। हालांकि चुनाव नजदीक होने के कारण नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति नहीं आने देने का प्रयास भी कर सकता है।