टिहरी : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चकराता क्षेत्र के साहिया का दौरा किया. यहां उन्होंने शौर्य स्थल वीर नंतराम नेगी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की. इसके बाद उन्होंने भाजपा मंडल कार्यालय सहिया में मंडल अध्यक्षों व भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में हो रहे कार्यों व आगामी लोक सभा चुनाव के बारे मे चर्चा की. उन्होंने कहा 2024 का चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव है. इसके लिए सभी मंडल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं. संवाद के तहत उन्होंने जन समस्याओं के बारे में भी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से जानने की कोशिश भी की .