Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Sep 2021 2:02 pm IST

राजनीति

बाजपुर में मंत्री यशपाल आर्य का हुआ विरोध, दिखाए गए काले झंडे


कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रकट किया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर विधानसभा क्षेत्र कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे, तभी उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। बीते काफी समय से किसान तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव को देखते हुए किसानों का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। कैबिनेट मंत्री को काले झंडे दिखाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर भी जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक लिया गया।