Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 3:56 pm IST


द कश्मीर फाइल्स: महामण्डलेश्वर यतींद्र आनंद गिरी ने संतों के लिए फ्री कराया टिकट


होली पर शुक्रवार को महामण्डलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरी ने रुड़की के नीलम टाकीज में द कश्मीर फाइल्स फिल्म के शो का टिकट संतों, भाजपा पदाधिकारियों और पत्रकारों के लिए फ्री कराया। संतों के साथ वह खुद भी फिल्म देखेने पहुंचे। उन्होंने फिल्म को ऐतिहासिक बताया। द कश्मीर फाइल्स फिल्म की देशभर में चर्चा हो रही है। फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह भी दिख रहा है। इसी बीच होली पर्व पर महामण्डलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरी ने भी फिल्म देखी। उन्होंने संतों के लिए शो का टिकट भी फ्री कराया। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कहा कि यह फिल्म ऐतिहासिक है।