Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 1:00 am IST

अपराध

कर्नाटक : मदिकेसरी शहर में बम विस्फोट की दी थी धमकी, आरोपी नगर-निगम पार्षद गिरफ्तार


कर्नाटक पुलिस ने मदिकेरी शहर में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाले जद(एस) से जुड़े नगर निगम पार्षद मुस्तफा कोडागु को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑडियो क्लिप में आरोपी ने कहा कि, अगर हमलों की योजना एक समुदाय को निशाना बनाकर बनाई जाती है, तो भाजपा सरकार की बदनामी होगी। 50 सदस्यों की एक टीम बनानी होगी। 

इसके लिए सभी को 50 हजार से एक लाख रुपये का योगदान देना चाहिए। शहर में पेट्रोल बम फटना चाहिए। पूरा शहर जलना चाहिए। उन्हें मरने दो और हमें भी मरने दो।