Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Oct 2024 4:32 pm IST


मंदाकिनी नदी में शव मिलने से फैली सनसनी


केदारनाथ हाईवे पर भटवाड़ी सैंण के पास मंदाकिनी नदी में एक शव बरामद हुआ। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार शाम भटवाड़ीसैंण के मेदनपुर के पास किसी व्यक्ति के शव को मंदाकिनी नदी में बहते देखा गया। अंधेरा होने के कारण रात शव बाहर नहीं निकाला जा सका। गुरुवार सुबह आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम ने मंदाकिनी नदी से शव को निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।