Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 17 Dec 2022 8:00 pm IST

नेशनल

राजस्थान : बच्ची को पालने के लिए बनी लड़की से लड़का, दुष्कर्म का आरोप लगने पर खुली पोल...


राजस्थान के सिरोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुष्कर्म का आरोपी ही लड़का निकला। 

दरअसल, एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़का नहीं, असल में लड़की है। इसलिए वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकती। वहीं आरोपी के कहने पर मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का भी दिमाग चकरा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को एक नाबालिग लड़की ने अपहरण कर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उसने बताया कि मेड़ा निवासी शंकर ने उसका अपहरण कर दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की, और पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को 5 दिसंबर को पकड़ लिया और थाने लेकर आई।

इधर, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की और उसके परिजनों से पूछताछ की। जिसके बाद लड़की ने स्वीकार कर लिया कि उसने झूठा आरोप लगाया था। वहीं युवक बने युवती ने बताया कि, अपनी 3 साल की बच्ची का पालन-पोषण करने के लिए वो लड़का बनती है।