Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Jun 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

न्यासा देवगन लंदन में एंजॉय कर रही गर्मी की छुट्टियां, देखें तस्वीरें


अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। स्टारकिड सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। न्यासा इस समय लंदन में हैं और वहां अपने चचेरे भाई-फिल्म निर्माता दानिश गांधी के साथ समर हॉलिडे को एंजॉय कर रही हैं। शनिवार को दानिश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यासा के साथ अपने डे आउट की एक तस्वीर पोस्ट की।

तस्वीर में न्यासा को अपने चचेरे भाई दानिश के साथ एक पेड़ के नीचे बैठे देखा जा सकता है। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट और रस्ट कलर पैंट्स पहन रखी हैं। भले ही उन्होंने अपने लुक को सिंपल और मेकअप कम से कम रखा हो, लेकिन उनकी मिलियन-डॉलर की मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए है। दूसरी ओर दानिश ने नेवी ब्लू टी-शर्ट पहन रखी थी और इसे ग्रे पैंट के साथ पेयर किया था। तस्वीरों को शेयर करते हुए दानिश ने लिखा, “LDN SMRS"