Read in App


• Thu, 4 Jul 2024 1:02 pm IST


पिथौरागढ़ में हुई भारी बारिश के बाद मकानों में आई दरारें..मलबा आने से सड़कें बंद


पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दोनों जिलों की मुख्य मार्ग समेत कई 23 सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में लाइनों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में मंगलवार रात से हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दोनों जिलों की मुख्य मार्ग समेत कई 23 सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में लाइनों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं। कई इलाकों में भूकटाव और भू धंसाव हुआ है। चट्टानों के दरकने से लोगों में दहशत है। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है।पिथौरागढ़ जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अधिकांश जगहों पर दो दिन से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में थल में सर्वाधिक 180 और बेड़ीनाग में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। कहीं सड़कों पर भारी मलबा गिर रहा है तो कहीं मकानों को खतरा हो रहा है। बारिश के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। मुनस्यारी-थल सड़क बनिक के पास मलबा और पत्थर गिरने से चार घंटे तक बंद रही। नाचनी के फल्याटी में भी सड़क पर भारी मलबा गिर गया। मुनस्यारी सड़क पर एक ट्रक फंस गया। इससे यातायात काफी देर तक बंद रहा। धापा-मिलम मोटर मार्ग पर पत्थर और मलबा गिरने से सड़क बंद रही। बेड़ीनाग में जीआईसी की एक वर्ष पूर्व बनी 50 मीटर चहारदीवारी को खतरा हो गया है। प्राथमिक विद्यालय खितोली में मलबा घुस गया है। महाविद्यालय मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेजरी लाइन में भी कई घरों में पानी घुस गया है। ढनोली-सानीखेत मोटर मार्ग में 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। बना और भट्टीगांव वार्ड में कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। उडियारी में कला देवी और गोपाल सिंह के मकान के पास भारी भूस्खलन हुआ है। कांडे गांव में किशन राम के घर के पीछे भूस्खलन हुआ है। उडियारी बैंड- चौकोड़ी मोटर मार्ग मलबा आने के कारण तीन घंटे बंद रहा। बेड़ीनाग-कालीताल-जाखरावत सड़क मलबे से बंद रही। एसडीएम यशवीर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।