Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 6:10 pm IST


नशे के प्रति किया लोगों को जागरूक


रुद्रप्रयाग: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की रुद्रप्रयाग संस्था द्वारा जिलेभर में नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। इन दिनों संस्था केदारघाटी के स्कूल, जनप्रतिनिधि एवं थाने चौकियों में जाकर लोगों को नशे के प्रति सजग कर रही है। साथ ही इसके दुष्परिणाम एवं समाज को होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। बीते कई दिनों से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर केदारघाटी के अनेक स्थानों पर जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि नशा आज समाज के लिए अभिषाप बन गया है। हमें नशे की प्रवृति रोकने के लिए लोगों को सरलता से जागरूक करना है। नशे में चूर व्यक्ति अपने जीवन के साथ अपने परिवार के जीवन को भी खतरे में डाल रहा है इसलिए नशे को त्यागकर हमें समाज के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभानी होगी।