सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर हैं। ऐसे में श्रीनगर में भी 125 सफाई कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी नगर के विभिन्न हिस्सों में झाड़ू लगाती हुई नजर आई। वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश भर में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। ठेकेदारी प्रथा के चलते उन्हें कम वेतन मिल रहा है। जिससे वे अपने बच्चों का पालन पोषण भी सही से नहीं कर पा रहे हैं।