Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Apr 2022 6:30 pm IST


बिस्‍सू मेले से वापस लौट रही कार खाई में गिरी, चार की मौत


विकासनगर : देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक सवार घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।जौनसार क्षेत्र के क्वानू-साहिया मार्ग पर हाजा-दसौ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया।