Read in App


• Fri, 26 Mar 2021 10:43 am IST


रोडवेज कर्मियों का वेतन जारी


नैनीताल-होली का महीना रोडवेज कर्मियों के लिए राहत लेकर आया है। मार्च में रोडवेज कर्मियों को पिछले साल से लंबित चल रहा नवंबर का वेतन भी जारी हो गया है। इससे करीब छह हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। रोडवेज कर्मियों का कई महीने का वेतन लंबित चल रहा है। ऐसे में कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस महीने परिवहन निगम प्रबंधन ने दो माह का वेतन जारी कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में अक्तूबर का वेतन जारी हुआ था। अब नवंबर का वेतन भी जारी हो गया है। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि नियमित समेत सभी कर्मियों का करीब 18 करोड़ वेतन का जारी हो गया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै का कहना है कि वेतन जारी करने पर प्रबंधन का आभार जताते हैं। इसी तरह आगे भी वेतन संबंधी व्यवस्था कर दी जाए तो कर्मचारियों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।