Read in App


• Thu, 17 Jun 2021 1:48 pm IST


वन निगम के कर्मी 23 जून से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन


देहरादून। वन निगम कर्मी मांगों पर कार्रवाई न होने से खफा हैं। उन्होंने 23 जून से चरणबद्ध आंदोलन का एलान कर दिया है। इस बाबत उन्होंने निगम प्रबंधन और शासन को भी ज्ञापन भेजा है। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ की बुधवार को अधिकार संपन्न कमेटी की आपात बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन विकास निगम प्रबंधन की ओर से किए जा रहे कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न का विरोध किया गया। संघ के अध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि पूर्व में प्रबंध निदेशक, शासन, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन मंत्री के साथ हुई वार्ताओं में विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। निगम प्रबंधन लगातार दो वर्षो से मंत्री और शासन के आदेशों की अनदेखी कर रहा है। ऐसे में कर्मचारी संघ ने आगामी 23 जून से विभिन्न चरणों में आंदोलन शुरू किया जाएगा।