Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Aug 2022 4:00 pm IST


अलकनंदा पर नया पुल नहीं बनाने पर कांग्रेसियों का धरना


नगर मुख्यालय स्थित अलकनंदा नदी पर बेलनी पुल के स्थान पर शासन-प्रशासन द्वारा नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई न करने से गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में एक दिवसीय धरना दिया। बेलनी पुल के समीप ही धरना देते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन ने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही तो रोक दी किंतु इसके निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।पुल के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि इस पुल से केदारघाटी और नागपुर क्षेत्र की 75 फीसदी जनता निर्भर है किंतु पुल की जर्जर हालत में सुधार नहीं किया जा रहा है। यहां नए पुल निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।