Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 2:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

एक ही चाल से रूस ने चीन और पाक को दिया झटका, निभाई भारत से सच्ची दोस्ती


रूस और भारत के ऐतिहासिक दोस्ती की बानगी वैश्विक स्तर पर देखने को मिली। दरअसल रूस ने एक नक्शा जारी कर पीओके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया है। 

जहां एक तरफ पाकिस्तान और चीन आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती बंद कर दी। स्पुतनिक की तरफ से जारी एक नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन के साथ अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्धाख को भी भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है। 

दरअसल, रूसी सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन यानि SCO के सदस्य देशों का नक्शा जारी किया है। वहीं रूस की तरफ से जारी इस नक्शे से विश्व मंच और शंघाई सहयोग संगठन के बीच भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। भारत के सरकारी सूत्रों का कहना है कि, एससीओ के संस्थापक सदस्यों में होने के नाते रूस ने नक्शे का सही ढंग से चित्रण कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।

उधर, चीन ने भी एससीओ के लिए जारी अपने नक्शे में भारत के कुछ इलाकों को अपना बताया है। इधर, पाकिस्तान के लिए भी यह नक्शा एक झटका इसलिए है, क्योंकि कुछ दिनों पूर्व अमेरिकी राजदूत ने पीओके की यात्रा के दौरान इस इलाके को 'आजाद कश्मीर' बताया था। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता का सुझाव दिया था।