Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Aug 2022 4:00 pm IST


वजन बढ़ने की चिंता के बिना इन चीजों का कर सकते हैं सेवन


क्या आप भी वजन को कंट्रोल रखने के लिए कुछ भी खाने से पहले कई बार सोचते हैं? तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप भरपूर मात्रा में बिना वजन बढ़ने के डर के कर सकते हैं। शारीरिक पोषक के लिहाजे से भी इन चीजों को काफी लाभकारी माना जाता है... 

मौसमी फलों का सेवन कई प्रकार से लाभदायक- हर मौसम की अपनी कुछ खास विशेषता और पहचान होती है, मौसम के आधार पर कई प्रकार की फल और सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में मौसमी फलों-सब्जियों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। ये तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की इनसे आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। मौसमी फलों का सेवन आपके स्वस्थ वजन के लिए भी लाभकारी होता है। 

सूखे मेवे बहुत फायदेमंद- स्वस्थ और फिट शरीर के लिए सूखे मेवों के सेवन पर विशेषज्ञ जोर देते हैं। मेवे स्वस्थ वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपको लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाने के लिए अखरोट, बादाम, मूंगफली, काजू और पिस्ता के रोजाना सेवन की आदत बनानी चाहिए। सूखे मेवे वजन को कंट्रोल रखने में भी आपके  लिए कई प्रकार से मददगार हो सकते हैं।

प्रोटीन का स्रोत होते हैं चने- काले हों या सफेद, दोनों प्रकार के चनों को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है, इनका सेवन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है और इससे वजन बढ़ने का खतरा भी नहीं होता है। चने फाइबर का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं जो पेट को भरा हुआ रखने के साथ वजन को कंट्रोल रखने में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए चनों को प्रोटीन के सबसे बेहतर स्रोतों में से एक माना जाता है।