बागेश्वर: नगर पालिका की बोर्ड बैठक की कार्यवाही तीन महीने तक भी नहीं मिलने पर एक सभासद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने ईओ को ज्ञापन देकर जल्द जानकारी देने की मांग की है। साथ ही भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई है। गुरुवार को सभासद धीरेंद्र परिहार नगर पालिका पहुंचे और ईओ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि नगर पालिका की अंतिम बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई, अनुमोदन पास हुआ तथा बजट को लेकर चर्चा हुई। उसकी जानकारी तीन महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें नहीं मिली है। इस तरह की जानकारी देने में पालिका लगातार कोताही बरत रहा है। उन्होंने पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई प्रकार की गड़बडड़िया पालिका में हुई हैं। चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द जानकारी नहीं दी गई तो वह मामले को प्रशासन के सम्मुख ले जाएंगे।