Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Sep 2022 4:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अचानक विमान में लात-घूसे मारने लगा यात्री, की बहस, हुआ ब्लैकलिस्टेड


पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की पेशावर-दुबई फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। यात्री ने अचानक अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू दीं। 

दरअसल, यात्री पहले तो सीटों पर घूंसे मारने लगा इसके बाद विमान की खिड़की पर जोर-जोर से लात मारने लगा। और उसे जब ये करने से रोका गया तो फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ बहस करने लगा। ये घटना पीआईए की फ्लाइट संख्या पीके-283 में हुई। 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। यात्री को विमानन कानून के अनुसार उसकी सीट से बांध दिया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट के कैप्टन ने दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया और सुरक्षा मांगी। दुबई हवाई अड्डे पर उतरते ही यात्री को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल,  एयरलाइन ने यात्री को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।