आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से लापता हुई युवती के मामले में आरोपी जिम संचालक साजिद की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया। आरोपी जिम संचालक के दो घरों में आग लगा दी गई। जिसकी सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल ने घरों में लगी आग पर काबू पाया। आपको बता दें की इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बुधवार रात को ही पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया था। जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव की स्थिति थी।