Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Sep 2021 5:54 pm IST

अपराध

स्मार्ट पुलिस कंट्रोल रूम क्राइम पर अब लगाएगा ब्रेक


नैनीताल जिले में जिले में जल्द स्मार्ट, इंटेलिजेंट कमांड और कंट्रोल रूम खुलने जा रहा है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। डीआईजी कुमाऊं मंडल डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने मंगलवार को प्रेसनोट जारी कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल पैनल, ऑटोमेटेड सिस्टम और कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।   डीआईजी भरणे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा कंट्रोल रूम के लिए जगह चयनित करने और उपकरण क्रय करने के लिए तकनीकी समिति का गठन किए जाने के आदेश दिए गए हैं।'