Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 6:08 pm IST


प्रतिबंध के बाद भी गोरी नदी में हो रहा है अवैध खनन


पिथौरागढ़-इसे सरकारी मशीनरी की अनदेखी कहें या खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, जब आपदाकाल में प्रतिबंधित खनन के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नदियों का सीना चीरा जा रहा है। पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिबंध के बाद भी बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रतिबंध के बाद भी गोरी नदी में पोकलैंड मशीन उतारकर प्रभावित क्षेत्र सेरा में अवैध खनन का काला खेल खेला जा रहा है। बावजूद इसके इसे देखने वाला कोई नहीं है।