Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 12:00 pm IST

नेशनल

भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 12,193 मामले आए सामने...


भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी के बाद बीते दिन सात फीसदी की कमी और आज फिर तेजी देखी गयी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो आज सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। 

वहीं सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि, 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। वहीं आज 42 मौतें हुईं हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है।