Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Jun 2022 11:00 am IST

नेशनल

24 घंटे में मिले 15,940 नए कोरोना संक्रमित, 20 मरीजों की कोरोना से हुई मौत


देश में कोरोना संक्रमितों में रोजाना इजाफा हो रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या 5 हजार से बढ़कर 15 हजार हो गयी है। जो कि स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए चिंता का सबब बन गयी हैं। 

देश में बीते 24 घंटे में 15,940 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में नए संक्रमितों की संख्या कम है। वहीं महामारी के चलते 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,24,974 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में देश में औसत दैनिक कोरोना संक्रमण दर 4.39 फीसदी है। हालांकि कई राज्यों में यह 5 से 10 फीसदी के बीच है। देश में सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 3495 की बढ़ोतरी हुई है। और ये बढ़कर 91,779 हो गए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।