Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 1:27 pm IST


केंद्रीय मंत्री ने अफगानिस्तान को लेकर दिया बयान


अफगानिस्तान पर तालिबान ने पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया है। अफगानी नागरिक सौकडों की संख्या में देश छोड़ रहे हैं। इस पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बयान देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में सभी भारतीय सुरक्षित है और उनको वापस लाया जा रहा है। केंद्र सरकार वहां के घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उनकी वापसी का क्रम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों की पल-पल की सूचना ले रही है। साथ ही उनका ख्याल रख रही है।