Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 8:00 am IST


25 को होगा वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर


साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इसके एक दिन पहले 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाने वाली है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। गोवर्धन पूजा के दिन पड़ रहा ये सूर्यग्रहण सभी राशि वालों के जीवन पर प्रभाव डालने वाला है। वहीं 5 राशियां ऐसी हैं जिन पर इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि वे 5 राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सूर्यग्रहण कई परेशानियां दे सकता है। इनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। सोच सकारात्मक रखने की जरूरत है। इसके लिए पूजा-पाठ, प्रार्थना, मेडिटेशन करें। इस समय धन संबंधी कोई निर्णय न लें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है। यात्रा करने समय सावधानी रखें। नौकरी और व्यापार में बदलाव हो सकता है जो कि लाभदायी नहीं होगा। सोच-समझकर फैसला लें। इस समय किस्मत का साथ नहीं मिलेगा।

कन्या राशि
दिवाली पर लगने वाला ये सूर्यग्रहण कन्या राशि वालों के लिए हानि का कारण बन सकता है। इस दौरान कोई भी अहम निर्णय न लें। निवेश करने से पहले सावधानी रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि
इस बार दिवाली पर पड़ने वाला ये सूर्यग्रहण तुला राशि वालों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला है। इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
ये सूर्यग्रहण वृश्चिक राशि वालों को धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में हानि करवा सकता है। आय में कमी आ सकती है। धन की हानि होगी। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कड़वा और अपशब्द बोलने से बचें।