Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Nov 2022 1:00 pm IST

खेल

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम का चयन, बनबसा के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे दम


बनबसा (चंपावत) :  बनबसा की अदिति थ्वाल, प्रिंस खोलिया और आशीष सिंह का सब जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगी।देहरादून के युवा कल्याण विभाग इंडोर हाल तपोवन में तीन से छह नवंबर तक उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन की ओर से राज्य कराटे प्रतियोगिता हुई जिसमें बनबसा मिनी स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में बनबसा की नेहा जोशी, अदिति थ्वाल, प्रिंस खोलिया, आशीष सिंह ने स्वर्ण पदक और पूजा महर, महिमा भट्ट, यश राना, आकांक्षा मुरारी, गुरप्रीत सिंह, दीपांशु जोशी ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।मिनी स्टेडियम के कराटे प्रशिक्षक विजय रावत ने बताया कि बनबसा के खिलाड़ी कम संसाधनों में भी पदक प्राप्त कर लोहा मनवा रहे हैं।