बागेश्वर: जवालादेवी वार्ड में मजियाखेत को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग के किनारे बनी नाली के स्लैब टूटने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पहले ही कईं लोग गढ्ढों के कारण चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार पालिका से गड्डों को ठीक करने की मांग की लेकिन पालिका ने अब तक कोई कार्यवाही नही की है। इससे लोगो मे रोष पैदा हो गया है। लोगो ने जल्द पालिका द्वारा मार्ग की सुध नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वही पालिकाध्यक्ष के मुताबिक जल्द मार्ग का पुनर्निर्माण कर ठीक कर दिया जाएगा।