Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 4:53 pm IST

जन-समस्या

विधायक चंद्रापंत ने नन्हीं चौपाल का विमोचन किया


विधायक चंद्रा पंत ने नन्ही चौपाल बाल अखबार का विमोचन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

नगर में वात्सल्यम समिति ने नन्हीं चौपाल में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक चंद्रा पंत मौजूद रहीं। उन्होंने समिति के कार्यो की सराहना की। आयुष म्यूजिकल ग्रुप के नन्हें कलाकारों ने देश भक्ति पर आधारित गीत पेश किए। कन्या मंडप की बालिकाओं ने डांडिया का शानदार मंचन किया। मास्टर मलय आर्या, किरन कोटवाल के गीतों को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की भी नि:शुल्क जांच की गई। संचालन बाल कलाकार मनस्वी भट्ट, सौरवी धामी, दीपाली चंद, अदिति ने किया। यहां नन्हीं चौपाल के संरक्षक विप्लव भट्ट, शिक्षाविद अशोक पंत, निजी स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवीन कोठरी, एडवोकेट पंकज शर्मा, ललित पंत, डॉ. अवनीश भट्ट, रचना शर्मा, पूजा भट्ट, डॉ. किशोर पंत, भुवन पाण्डेय, योगेश भट्ट, जानकी पंगरिया, डॉ. अवनीश भट्ट, डॉ. सिवाशीष पंत आदि मौजूद रहे।