Read in App


• Thu, 21 Jan 2021 12:19 pm IST


उत्तराखंड के युवाओ के लिए अच्छी खबर


                                                                                                                                              राज्य में रह रहे लोगो के लिए उत्तराखंड सरकार कि तरफ से एक अच्छी खबर है । बता दें, कि राज्य में अब ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको अपने नगर निगम या नगर पालिका में तीन महीने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। वहीं गौर करने वाली बात यह है इस इंटर्नशिप के दौरान आपको पांच से 45 हजार रुपये तक स्टाइपेंड भी मिलेगा। खबर है कि केंद्र सरकार के द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) 4400 शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट शहरों के माध्यम से भारत में इंटर्नशिप का बड़ा अवसर प्रदान करने जा रहा है ।वहीं इंटर्नशिप की अवधि आठ सप्ताह से एक वर्ष तक की हो सकती है। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा, जिससे वे बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकेंगे। ।