Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Aug 2022 1:16 pm IST


आज देवभूमि में मौसम का ऐसा रहेगा सूरते-हाल


उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है. तो वहीं, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में लोगों को परेशानी में डाल दिया है. गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क कर दिया गया है. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, गरज के हल्की बारिश की संभावना है. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C के करीब रहेगा. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहेगा, जबकि हरिद्वार में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा. नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहेगा।