DevBhoomi Insider Desk • Wed, 2 Mar 2022 1:39 pm IST
स्वयंसेवकों ने चलाया पल्स पोलियो जागरूकता अभियान
जौनपुर ब्लॉक के हटवाल गांव में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए केंद्र सरकार सघन पल्स पोलियो अभियान चल रही है। वहीं ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल ने बताया कि गांव में मेडिकल सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में केंद्र के स्वयंसेवक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पोलियो की बीमारी और इससे बचाव के लिए पोलियो खुराक पिलाने के बारे में बता रहे हैं। इस मौके पर कृष्ण नेगी, प्रीति देवी, निर्मला हटवाल, रेखा देवी, दीपक, केशव आदि मौजूद थे।