बागेश्वर: भाजपा के आठों मंडल अध्यक्षों ने जिले के हर बूथ पर जाकर लोगों की शिकायत को एक पेटी में एकत्रित किया। इस शिकायत तथा सुझावों को अब जिलाध्यक्ष के माध्मय से प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा जिस तरह के सुझाव पेटी में होंगे, उसके हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कहा आठों मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के माध्मय से प्रत्येक बूथ तक पहुंचे। इस सुझाव पेटी को प्रदेश मुख्यालय भेजा गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदर राम दास समेत आठों मंडलों के अध्यक्ष रहे।