Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 12:07 pm IST


प्रसूता की मौत पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी


जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद रेफर के दौरान रास्ते में हुई प्रसूता की मौत पर जिला मुख्यालय में कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सीमांत जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।केएमओयू स्टेशन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महर ने कहा कि सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा गर्भवती महिलाओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।