Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 3:30 pm IST


खेल महाकुंभ में बालिकाओं ने दिखाया जोश


रुद्रप्रयाग: खिर्सू ब्लॉक के अंतर्गत संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें बालीवॉल, कबड्डी, दौड़, गोला और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र मद्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बालीवॉल प्रतियोगिता में राइंका देवलगढ़ प्रथम रहा और राइंका मरखोड़ा दूसरे स्थान पर रहा।