Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Aug 2022 6:06 pm IST


प्रदेश के इस जिले में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या


कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है। इसके लिए नियमानुसार सतर्कता और बचाव जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एम खाती ने बताया स्वास्थ्य विभाग हर मोर्चे पर सतर्कता रखे हुए है।चमोली जिले में अगस्त माह में ही अभी तक 48 कोरोना पाजिटिव चिह्नित हुये। जुलाई माह में 36 कोरोना पॉजिटिव चिह्नित किये गये। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी होम क्वारंटाइन में रहे और अधिकांश अब ठीक हो गये। शेष भी होम क्वारंटाइन में हैं। वे भी ठीक हैं। संतोष और सुखद बात यह कि कोई चिंता की स्थिति नहीं है। जिला चिकित्सालय में नियमानुसार आइसोलेशन वार्ड हैं। अभी कोई आइसोलेशन में भर्ती नहीं है।