Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 12:02 pm IST

राजनीति

राष्ट्रपति चुनाव : व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन, देखिए वीडियो...


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। पूर्व पीएम की तबीयत ठीक न होने के बावजूद भी उन्होंने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाया।  देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक अपना मत करेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं।