Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 8:00 am IST

जन-समस्या

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप


उत्तरकाशी: जिले में तीन दिन से बारिश व बर्फबारी के सिलसिला जारी है। निरंतर हो रही बारिश व बर्फ़बारी के कारण जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप है। इसके साथ ही जिले के दो दर्जन से अधिक मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण बंद पड़े हैं। गांव के गांव बर्फबारी से ढकने और सड़कें बंद होने जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  बारिश व बर्फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से गंगोत्री तक व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप, हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी तक बंद हो गया है। जबकि देहरादून सुवाखोली मोटर मार्ग मौरियाणा टॉप और सुवाखोली में बंद है। वहीं लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल में बंद है। इसके साथ ही जिले भर में 26 लिंक मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।