Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Apr 2023 11:00 am IST

राजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित, पढ़िए क्या कहा...?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। इसकी शुरुआत पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करके किया। 

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि, एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेता बताते हैं कि, प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। 

पीएम ने आगे कहा, "भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।"