Read in App


• Sat, 6 Feb 2021 7:19 am IST


ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, सर्द हवाओं से ठिठुरा उत्तराखंड


दो दिन बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में अब सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। प्रदेशभर में चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। चारधाम समेत आसपास की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात भी हुआ है।

गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तरकाशी-लंबगांव-श्रीनगर मार्ग सहित उत्तरकाशी जिले के दर्जन भर मोटर मार्ग बंद हो गया  है। इधर, मसूरी और धनोल्टी में भी हिमपात से सैलानियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

मौसम के बदले मिजाज के कारण ठंड में भी बहुत इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी और मौसम का मिजाज बदल  सकता है।