Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 4:19 pm IST


गढ़वाल मंडल के लिए BJP के 70 LED प्रचार रथ रवाना, मदन कौशिक ने दिखाई हरी झंडी


 विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिए जुटी भाजपा ने शुक्रवार को गढ़वाल क्षेत्र में 70 एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. इन रथों के जरिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनता तक अपनी उपलब्धियां गिनाने का काम करेगी. शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून घंटाघर से गढ़वाल क्षेत्र के लिए 70 एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पहले पूजा-अर्चना की और उसके बाद रथों को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान मदन कौशिश ने कहा कि इन एलईडी रथों के जरिए पूरे प्रदेश में भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी. इसके अलावा पार्टी संकल्प पत्र के लिए भी मत पेटियां लगाकर लोगों के सुझाव एकत्रित करेगी.