Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

'गॉडफादर' के ट्रेलर ने मचाया बवाल, दमदार एक्शन मूड में दिखे चिरंजीवी और सलमान खान


साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉडफादर' का ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर में चिरंजीवी के साथ सलमान कान एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, चिरंजीवी और सलमान की फिल्म 'गॉडफादर' के ट्रेलर में आप देख सकते है कि दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्ड है। फिलहाल बता दें कि यह पहली बार है जब चिरंजीवी और सलमान खान एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस फिल्म में इन दोनों स्टार के साथ नयनतारा, पुरी जग्गन्नाथ, सत्या देव भी नजर आएंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।