Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 8:00 am IST

राजनीति

जिले में बढ़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता


चम्पावत ( टनकपुर):  विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा ली है। भाजपा कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं और वोट की मांग कर रहे हैं। इधर भाजपा कैलेंडर बांट कर प्रचार कर रही है तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रचार प्रसार में दूरस्थ क्षेत्रों में जा रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।