गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी अब ग्रामीणों के दर पर पहुंच गए हैं। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने फस्र्वाण फाट के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने समस्याएं भी रखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी इन दिनों गांवों के दौरे पर हैं। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं ने फस्र्वाण फाट के हरमनी, पोल, गोलिम, दुसातगांव व आसपास के गांवों का भ्रमण किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब सत्ता में कांग्रेस थी तब हर ग्रामीण की बात सरकार तक पहुंचती थी और अधिकतर समस्या का समाधान भी होता था। लेकिन, जबसे सूबे में भाजपा सत्ता में आई है जनता की समस्या सरकार तक पहुंच ही नहीं रही है। जो समस्याएं सरकार तक जा रही है, उनका भी समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले की फस्र्वाण फाट घाटी के कई गांव भूस्खलन की चपेट में हैं। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग व सड़क आज तक ठीक नहीं हो पाए हैं। कहा कि यदि आगामी चुनावों के बाद सूबे में कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले गांवों की समस्याएं निपटाई जाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि गांवों के विकास के जिला पंचायत की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं उन तक नहीं पहुंच पाती हैं। लिहाजा गांवों का भ्रमण कर वह ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हो रही हैं। ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान के प्रयास हो सकें। उनके साथ महिला अध्यक्ष ऊषा रावत, सुनीता देवी, दलवीर फस्र्वाण, सुरेशी देवी, कबूतरा देवी सहित कई ग्रामीण भी भ्रमण में शामिल र