Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Jan 2022 9:00 am IST


देश के इन राज्यों में घने कोहरे के साथ ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। एक विस्तृत बुलेटिन में मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि 15 से 17 जनवरी के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है। शनिवार और अगले 4-5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।