Read in App


• Fri, 23 Jul 2021 8:21 am IST


सौड़ के ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला


गर क्षेत्र में सौड़ के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रभावितों ने विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि एक वर्ष से प्रभावित अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन इस दौरान एक बार भी क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने उनकी सुध तक नहीं ली। इसके विरोध में प्रभावितों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी नगर के सौड़ में प्रभावितों ने रेल परियोजना का निर्माण कार्य बंद रखा। इस मौके पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभावितों ने कहा कि विधायक प्रभावितों की मांगों पर चुप्पी साधे हुए है। एक वर्ष से प्रभावित अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन विधायक एक दिन भी उनकी समस्या पूछने मौके पर नहीं पहुंचे।