Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 1:25 pm IST


उत्तर प्रदेश से कुछ सीख लो सरकार, चालू करा दो व्यापार


उधमसिंह नगर-बंद पड़े बाजार से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर ताली थाली बजाकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उत्तर प्रदेश से सीख लेते हुए कुछ शर्तो के साथ बाजार खोलने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष राजीव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण कम होने पर व्यापारियों को छूट दी गई है। उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश से भी कुछ सीख नहीं ले पा रही है।